उत्सवः
पर्व और त्योहार
दीपावली, होली, नवरात्र, ओणम, बिहू — घर का पर्व, क्षेत्र का रूप।
यदा
वर्ष भर, जब पंचांग पर्व दिखाए।
क्षेत्र
घर, गाँव और नगर
भारत का पर्व एक तारीख पर एक ही रूप नहीं लेता। दिवाली कहीं लक्ष्मी है, कहीं कालिका। नवरात्र कहीं गरबा है, कहीं दुर्गा। ओणम और बिहू को उत्तर के कैलेंडर की पंक्ति न बनाएँ। परिवार जिस क्षेत्र से आया है, उसी का रूप पहले रखें।
प्रतिष्ठान पर्व बेचता नहीं। हम अर्थ और घरेलू तैयारी लिखते हैं — क्या घर में संभव है, और सार्वजनिक आयोजन में भीड़ व अग्नि की सावधानी क्या माँगती है। अनुरोध में पर्व का नाम, शहर और यह लिखें कि समारोह घर का है या मोहल्ले का।
एतत् सामान्यपरिचयम् । क्रमः, सामग्रीः, मुहूर्तं च कुलप्रदेशशाखानुसारं भिद्यते । भवतः पुरोहितं भवतः संस्कारं च अन्तिमं मन्यताम्।